परवेज अख्तर/सिवान : जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सहदुलेपुर निवासी पंकज सिंह की पत्नी मधुबाला देवी को कुछ अपराधियों ने देर रात चाकू मारकर घायल कर दिया और फरार हो गए। आनन फानन में परिजनों ने महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका प्राथमिक उपचार किए जाने के बाद उसे पटना रेफर कर दिया गया। लेकिन परिजनों ने उसे शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया, जहां वह इलाजरत है। अपराधियों ने महिला के पेट में चाकू मारा है। जिससे उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। घायल के पति पंकज सिंह ने बताया कि रात में पूरा परिवार आइपीएल का मैच देख रहा था। कुछ देर बाद मैं सोने चला गया। तभी रात के करीब 12 बजे कुछ लोगों ने दरवाजा खटखटाया तो मेरी पत्नी ने जैसे ही दरवाजा खोला सामने खड़े अपराधी ने चाकू से मधुबाला के पेट में वार कर दिया। जिससे वह उक्त स्थल पर गिर गई। आवाज सुनकर जब हमलोग दौड़े तो अपराधी भाग चुके थे। ऑपरेशन के बाद उसकी स्थिति में सुधार हो रहा है। उन्होंने किसी से दुश्मनी नहीं होने बात कहते हुए कहा कि अभी तक किसी अपराधी की पहचान नहीं हो पाई है। अपराधी घर के पीछे चारदीवारी को फांद कर आंगन में प्रवेश किए थे और घटना का अंजाम देकर भागने में सफल रहे। घायल महिला का मायका जीरादेई प्रखंड के जामापुर है और उसे तीन बेटी और एक बेटा है। पति बिजली विभाग से मीटर लगाने का काम करते हैं। थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश ने बताया कि घायल महिला के पति पंकज सिंह ने अपने फर्द बयान में बताया कि गले से मंगल सूत्र और एक सोने का चेन गायब है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026