✍️परवेज अख्तर/सिवान:
लिस अधीक्षक शैलेश कुमार सिन्हा ने सोमवार की देर शाम को महादेवा ओपी का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसपी थाना के विभिन्न मामलों की गहनता से निरीक्षण करते हुए पुलिस के समक्ष उत्पन्न समस्याओं से भी अवगत हुए। एसपी ने ओपी के कंप्यूटर कक्ष, मालखाना व थाना परिसर का निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने परिसर में साफ- सफाई का भी अवलोकन किया। महादेवा ओपी प्रभारी कुंदन पांडेय से ओपी के विभिन्न मामलों के बारे में जानकारी ली। इस दौरान ओपी में दर्ज विभिन्न कांडों के अनुसंधानकर्ताओं से कांडों की समीक्षा करते हुए जरूरी दिशा निर्देश दिया।
एसपी ने डायरी को अद्यतन करने तथा अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस गश्त तेज करने का निर्देश भी दिया। उन्होंने अपराध के ग्राफ को भी देखा। न्यायालय से जुड़े मामलों के त्वरित निष्पादन करने, अन्य मामलों में शीघ्र गिरफ्तारी का निर्देश दिया। देर शाम तक एसपी विभिन्न कांडों के अनुसंधानकर्ता से बारी बारी से कांडों की समीक्षा कर रहे थे। मौके पर एसडीपीओ फिरोज आलम, सर्किल इंस्पेक्टर जयप्रकाश पंडित सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…