एसपी ने आंदर थानाध्यक्ष-चौकीदार को निलंबित करने का जारी किया आदेश

✍️परवेज अख्तर/सिवान:
शराब तस्करों के साथ साठ गांठ करने के आरोप में सारण डीआइजी विकास कुमार ने आंदर थानाध्यक्ष कुमार वैभव को निलंबित कर दिया था। वहीं चौकीदार मुकेश कुमार पर आरोप गठित कर कार्रवाई के लिए डीएम से अनुशंसा की गई थी। इस मामले में एसपी शैलेश कुमार सिन्हा ने आंदर थानाध्यक्ष कुमार वैभव एवं चौकीदार मुकेश कुमार को निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया है।

एसपी ने बताया कि पुलिस उप महानिरीक्षक सारण गोपनीय के द्वारा छह नवंबर को आंदर थाना क्षेत्र के भरौली से बरामद शराब से संबंधित मामले की जांच अधोहस्ताक्षरी द्वारा करते हुए जांच प्रतिवेदन पुलिस उप महानिरीक्षक सारण को भेजी गई थी। भेजे गई जांच प्रतिवेदन के आधार पर आंदर थाना के चौकीदार मुकेश कुमार यादव के द्वारा कर्तव्य में बरती गई लापरवाही एवं थानाध्यक्ष आंदर के साथ मिलीभगत कर अवैध शराब के धंधे में संलिप्त रहने के आरोप में निलंबित करते हुए इनके विरूद्ध प्रपत्र क गठित करने हेतु निर्देशित किया गया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026