Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

कांडों के निष्पादन की रफ्तार देख एसपी ने जताई खुशी

परवेज अख्तर/सिवान : एसपी नवीन चंद्र झा ने जिले के सभी थानाध्यक्षों संग सोमवार को अपने कक्ष में क्राइम मीटिंग का आयोजन किया। इस दौरान एएसपी, मुख्यालय डीएसपी, सहित सभी पदाधिकारी उपस्थित थे। एसपी ने बताया कि इस बार पिछले महीने की अपेक्षा जिले के सभी थानाध्यक्षों ने कांडों के निष्पादन में तेजी लाई है। साथ ही एस ड्राइव में भी वारंटियों की धरपकड़ पिछले महीने की अपेक्षा बेहतर है। इससे यह प्रतीत हो रहा है कि अब जिले के सभी थानों में पब्लिक के लिए काम हो रहा है। वहीं एसपी ने गुठनी हत्याकांड मामले में बताया कि परिजनों के बयान पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। बता दें कि क्राइम मीटिंग के पूर्व सभी थानाध्यक्षों में इस बार फिर कार्रवाई को लेकर डर था कि कहीं कार्यों में लापरवाही को लेकर एसपी द्वारा गाज ना गिराई जाए।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026