Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

अपहरण कर बहन को जलाकर मार डाला

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के दरौली थाना क्षेत्र के दोन गांव में नौ जून को एक पिता-पुत्र द्वारा 15 वर्षीय किशोरी का अपहरण कर जलाने का मामला प्रकाश में आया है। जिसके बाद जली किशोरी की मौत सदर अस्पताल में हो गई। किशोरी नौतन थाना क्षेत्र के तिलमापुर की मदन राम की बहन बताई जा रही है। किशोरी के भाई मदन राम द्वारा सोमवार को दरौली थाना में अपनी बहन का अपहरण कर हत्या कर देने के लिए आवेदन दिया गया। दिए गए आवेदन के अनुसार शनिवार को दोन निवासी बैजनाथ राम एवं उनके पुत्र अभिषेक राम द्वारा नौतन थाना के तिलमापुर गांव के नौवीं क्लास में पढ़ रही 15 वर्षीय किशोरी रंभा कुमारी को घर से अपहरण कर अपने घर दोन लाया गया। इसके बाद केरोसिन छिड़क जला दिया गया। किशोरी के जलाने के बाद पिता-पुत्र ने दरौली पीएचसी लाया, जहां डॉक्टर ने स्थिति गंभीर देख इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान रविवार को रंभा कुमारी की मृत्यु हो गई। पिता-पुत्र दोन गांव लाकर शव का अंतिम संस्कार करने के लिए दरौली ले जा रहे थे तब तक मृतक किशोरी के भाई मदन राम ने पुलिस को सूचना दिया। उसके बाद पुलिस मृतक किशोरी के शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भाई मदन राम द्वारा पिता बैजनाथ राम, पुत्र अभिषेक राम एवं माता सीमा देवी को आरोपित किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि कहीं मामला प्रेम प्रसंग का तो नहीं।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026