परवेज अख्तर/सिवान:
जिले के दरौली थाने के दरौली गांव निवासी अंगद कुमार राय की पत्नी सोनी देवी ने पुलिस अधीक्षक अभिनव कुमार को आवेदन देकर गांव के ही कुछ लोगों पर धमकी देने व मारपीट का मुकदमा उठाने का दबाब देने का आरोप लगाया है. सोनी देवी ने अपने आवेदन में कहा है कि 3 दिसंबर को गांव के लोगों ने ही मारपीट कर जख्मी कर दिया था.इस संबंध में उसने कांड संख्या 274/20 दर्ज कर गांव के ही तीन लोगों को आरोपित किया है.उसने स्थानीय पुलिस पर आरोप लगाते हुये लिखा है कि पुलिस द्वारा कोई कार्रवायी नहीं किये जाने के कारण आरोपित खुलेआम ध्मकी देते हुये मुकदमा उठाने का दबाव बना रहें हैं.सोनी देवी ने पुलिस अधीक्षक से इस संबंध में मारपीट मामलों में आरोपितों को गिरफ्तार करने की मांग किया है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…