परवेज अख्तर/सिवान:
जिले के जीरादेई थाना क्षेत्र के सेलरापुर नहर पर बने सड़क पर सोमवार को एक युवक घायल हो गया. घायल युवक को मैरवा रेफ़रल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां डॉक्टर के द्वारा उपचार किया जा रहा है. सड़क दुर्घटना के सम्बन्ध में बताया जाता है कि युवक अपने घर से मैरवा के लिए आ रहा था. इसी क्रम में सेरलापुर गांव के नहर पर एक कुत्ता बाइक के सामने आ गया. जिससे बाइक अनियंत्रित हो गई तथा कुत्ते से जा टकराई. इस घटना में बाइक चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया.स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया. घायल युवक की पहचान आंदर थाना क्षेत्र के तियाय गांव निवासी चन्देश्वर राम के पुत्र विजय कुमार के रूप में हुई है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…