परवेज अख्तर/सिवान:- भाजपा नेता अनुरंजन मिश्र की शिकायत पर बड़हरिया थाना कांड संख्या-149/20 के आवेदिका के पुत्र विकास कुमार से 10 हजार रुपए मांगने के आरोप में एसआइ अवधेश सिंह पर पुलिस अधीक्षक अभिनव कुमार ने की कार्रवाई करते हुए उन्हें लाइन हाजिर कर दिया. विदित कि एसआइ द्वारा पैसा मांगने का ऑडियो वायरल हो गया था. शिकायत मिलने पर एसपी अभिनव कुमार ने जांच की जिम्मेवारी एसडीपीओ जितेंद्र पांडेय को दी थी.
जांच के दौरान मामला सत्य पाये जाने पर एसपी द्वारा यह कार्रवाई की गयी है. इधर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि एसपी के आदेशानुसार उन्हें लाइन हाजिर कर दिया गया है. भाजपा नेता अनुरंजन मिश्र ने कहा कि दारोगा अवधेश सिंह पर कार्रवाई होने से थाना क्षेत्र में आमलोगों का पुलिस अधीक्षक अभिनव कुमार पर विश्वास बढ़ा है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…