परवेज अख्तर/सिवान:- राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के 73 वें जन्म दिन पर राजद नेता डॉ अशरफ अली के आवास पर समाज के कमजोर वर्ग के लोगों को भोजन कराया गया. इस मौके पर राजद नेता डॉ अली ने कहा कि वे राजद सुप्रीमो लालू जी की विचारधारा से प्रभावित हैं. उन्होंने कहा कि श्री यादव ने समाज के दलितों, शोषितों, वंचितों, पिछड़ों आदि को जुबान दी थी. उनकी आवाज बनकर उभरे थे. लेकिन आज उनकी आवाज की धार कुंद पड़ गयी है.
उन्होंने कहा कि श्री यादव के जन्मदिन पर हमारी हार्दिक इच्छा है कि शोषितों, वंचितों आदि की आवाज को एकबार फिर धार मिले. उनकी आवाज बुलंद है. इस मौके पर राजद नेता प्रो. महमूद हसन अंसारी, मो. एहतेशामुल हक सिद्दीकी, संतोष यादव, चंद्रमा राम, सुबास यादव, रामचंद्र यादव, मो. जलालुद्दीन अधिवक्ता, मुखिया रामचंद्र यादव, शशि यादव, गौतम यादव, इकरामुल हक आदि मौजूद थे. इस मौके पर सोशल डिस्टैंसिंग का पालन किया गया.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…