परवेज अख्तर,सिवान:- जिले के एसपी नवीनचंद्र झा के मोबाइल पर आपत्तिजनक वीडियो भेजने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। नौतन थाना क्षेत्र के भुलौली निवासी गंगा सागर भगत का पुत्र राज रौशन ने रविवार को एसपी नवीनचंद्र झा और नौतन थानाध्यक्ष अनिल कुमार समेत कई लोगों के मोबाइल पर आपत्तिजनक वीडियो भेजा था। उक्त वीडियो में छेड़छाड़ कर उसे आपत्तिजनक तैयार किया गया था। इस वीडियो से सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ने का खतरा था। एसपी ने अपने मोबाइल पर मैसेज देखते ही उस पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इसके बाद फौरन पुलिस ने उस व्यक्ति की पहचान ली। राज रौशन गांव में ही रहता है और सोशल मीडिया पर सक्रिय रहता है। नौतन के थानाध्यक्ष अनिल कुमार के लिखित बयान पर पुलिस ने राज रौशन को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया है। एसपी नवीनचंद्र झा ने कहा कि सोशल मीडिया के द्वारा आपत्तिजनक मैसेज और वीडियो भेजने वालों पर पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…