निखिल तिवारी,सिवान:- शहर के अस्पताल रोड स्थित एक दवा दुकानदार को अपराधियों ने लूटपाट के क्रम में गोली मार दी। गंभीर रूप में जख्मी दवा दुकानदार अनिल कुमार यादव सोमवार को दुकान बंद कर घर जाने की तैयारी कर ही रहा था तभी दो बाइक पर सवार पांच अपराधी वहाँ पहुँचे और लूटपाट करने लगे। दुकानदार के विरोध करने पर ताबड़तोड़ तीन गोलियां उसपर दाग दी। रात को लगभग 9 बजकर 30 मिनट पर हुई इस घटना के बाद हॉस्पीटल रोड इलाके में अफरातफरी मच गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि शहर के गलापट्टी के रहने वाले अनिल यादव की हॉस्पीटल रोड में तिवारी मार्केट में चन्द्रजोति मेडिकल सर्जरी की दुकान है। इधर घायल ने पुलिस को बताया कि पाचों अपराधी लूटपाट की नीयत से दुकान में घुस गल्ले से रुपए निकालने लगे। विरोध करने पर गोलियां चलाने लगे। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी एनसी झा भी घटनास्थल पर पहुँच गए। पुलिस टीम अपराधियों की टोह में जुट गई है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…