Categories: छपरा

एसपी बोले- सारण में शराब पीने से नहीं हुई किसी की मौत

छपरा: सारण जिले के मकेर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में संदिग्ध परिस्थिति में तीन लोगों की मौत होने की सूचना मिली है। इस संदिग्ध मौत तमाम न्यूज़ वेबसाइट चैनल, न्यूज़ वेबसाइट, व्हाट्सएप ग्रुप में जहरीली शराब पीने से मौत बताई जा रही थी। जिसके बाद सारण के एसपी संतोष कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम को जांच के लिए भेजा और प्रथम दृष्टया उन्होंने कहा कि जिले में किसी भी व्यक्ति की मौत शराब पीने से नहीं हुई है बल्कि ठंड लगने से एक बुजुर्ग की मौत हुई है और इसकी पुष्टि मृतक के पुत्र ने भी की है।

मृतक के परिजनों ने कहा कि ठंड लगने से उनकी तबीयत बिगड़ी थी जिसके बाद उनकी मौत हुई है। मकेर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में किसी भी व्यक्ति की मौत जहरीली शराब से नहीं हुई है यह महज अफवाह है। उन्होंने मीडिया कर्मियों से भी अपील किया है

कि बिना किसी सत्यता की जांच किए बिना न्यूज़ को प्रसारित नहीं किया जाए। इस मामले में एसपी ने मढौरा डीएसपी इंद्रजीत कुमार बैठा के नेतृत्व में टीम का गठन किया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026