परवेज अख्तर/सिवान: जिले की विधि-व्यवस्था सुदृढ़ करने को लेकर मंगलवार को एसपी शैलेश कुमार सिन्हा सिसवन थाने का निरीक्षण करने पहुंचे। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार थाने का लच्चर प्रबंधन देखने के बाद एसपी खफा हो गए और थानाध्यक्ष कुमार वैभव का क्लास लेने के कुछ ही देर बाद वहां से निकल पड़े। हालांकि एसपी के सिसवन दौरे की जानकारी सभी पुलिस पदाधिकारियों को पहले से ही थी।
पुलिसकर्मी व्यवस्था दुरूस्त करने में जुटे हुए भी थे। बावजूद इसके खबर है कि एसपी को सभी अपने कार्यप्रणाली से संतुष्ट नहीं कर सके। वहीं एसपी के जल्द ही थाने से निकल जाने को लेकर जिले में तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे है। कई लोग थानाध्यक्ष पर कार्रवाई की भी बात कह रहे हैं। इस संबध में पूछे जाने पर एसपी शैलेश कुमार सिन्हा ने थानेदार के खिलाफ जल्द कार्रवाई का संकेत दिया है।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…