Siwan News

गणित एवं विज्ञान के लिए स्पेशल क्लास का हुआ आयोजन

परवेज अख्तर/सिवान : गणित एवं विज्ञान विषय के लिए रविवार को अभिदान के तहत शहर के दो उच्च विद्यालयों में स्पेशल क्लास का आयोजन किया गया। अभिदान के लिए पूर्व से चयनित उच्च विद्यालयों में हाई स्कूल के 100-100 छात्रों को अभिदान के तहत स्पेशल क्लास में पढ़ाया गया। शहर के वीएम उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज एव डीएवी उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज को अभिदान क्लास के लिए चुना गया है। अभिदान के तहत स्पेशल क्लास आगामी बोर्ड परीक्षा को ध्यान में रखते हुए विषय विशेषज्ञ द्वारा गणित एवं विज्ञान विषय की महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। अभिदान के नोडल पदाधिकारी विश्वरंजन कुमार ने बताया कि अगले सप्ताह से शनिवार एवं रविवार को सुबह 9 बजे से स्पेशन क्लास का संचालन होगा। उन्होंने बताया कि इसमें वहीं छात्र शामिल हो रहे है, जो वर्ष 2019 की मैट्रिक की परीक्षा देंगे। रविवार को स्पेशल क्लास में दोनों केंद्रों पर 185 छात्रों ने भाग लिया। बता दे कि वीएम उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज में रोजवंशी देवी उच्च विद्यालय ठेपहा के गणित के शिक्षक राजन कुमार ने क्लास लिया। वही डीएवी उच्च विद्यालय में एचएम आशा कुमारी के अलावे गणित विषय के सेवानिवृत्त शिक्षक युगल किशोर दूबे एवं जीडीके रसीदचक मठिया के विज्ञान विषय के शिक्षक जेके झा ने क्लास लिया।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026