Siwan News

पिस्तौल का भय दिखा दुकानदार से कैश बॉक्स की लूट

परवेज़ अख्तर/सीवान:- जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के तेनुआ मोड़ स्थित पप्पू किराना दुकान पर शनिवार की रात करीब नौ बजे हथियार से लैस अपराधियों ने दुकानदार से लूट की घटना को अंजाम दिया। बाइक सवार तीन अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया। घटना के बारे में जब दुकानदार से पूछताछ की गई तो उसने मामले में कितने रुपये की लूट हुई बताने से इन्कार किया। वहीं लूट की घटना के बाद भयभीत दुकानदार ने थाने में भी रविवार की शाम तक थाने में कोई आवेदन नहीं दिया था। इस कारण मामले में कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी थी। प्रत्यक्षदर्शी दुकानदार राजेश कुमार वर्णवाल ने बताया कि शनिवार की शाम को करीब नौ बजे रात्रि सोहागरा की तरफ से एक बाइक पर सवार तीन व्यक्ति दुकान में आए और पिस्तौल दिखाकर कैश बॉक्स लेकर भाग गए। अगल-बगल के लोग जब तक इस घटना के विषय में जान पाते तब तक अपराधी भागने में सफल हो गए। अगल-बगल के लोगों ने घटना की जानकारी स्थानीय थाने को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर पूछताछ कर जांच-पड़ताल भी किए। पुलिस और पत्रकारों द्वार बार-बार पूछने के बाद भी पीड़ित दुकानदार कैश बॉक्स में रुपये की जानकारी देने से मुकरता रहा। वह काफी भयभीत था। बहुत पूछने पर वह एक दिन की कुल आमदनी लूट जाने की बात कही। हालांकि स्थानीय लोगों ने अनुमानतः तीन-चार लाख रुपये लूट होने की बात बता रहे हैं। समाचार प्रेषण तक थानाध्यक्ष इस घटना के संबंध में किसी तरह की सूचना देने से इन्कार किया।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026