Categories: पटना

20 सितंबर से होगी D.El.Ed की विशेष परीक्षा, दो पालियों में होगा एग्जाम, यहां देखें पूरी जानकारी

पटनाः बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BESB) ने डीएलएड (D.El.Ed) की विशेष परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है. जारी शेड्यूल के अनुसार 20 सितंबर से लेकर 24 सितंबर तक दो पालियों में परीक्षा कराई जाएगी. दो पालियों में पटना के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर इसका आयोजन होगा. बोर्ड की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर के एक बजे तक जबकि दूसरी पाली दोपहर दो बजे से लेकर शाम पांच बजे तक आयोजित की जाएगी.

पहली और दूसरी पाली में इन विषयों की होगी परीक्षा

  • S – 1 – शिक्षा के परिप्रेक्ष्य
  • S – 2 – बाल विकास व मनोविज्ञान
  • S – 3 – विद्यालय की समझ व कक्षा
  • S – 4 – शिक्षा का साहित्य
  • S – 5 – संप्रेषण के तरीके
  • S – 6 – अंग्रेजी का शिक्षणशास्त्र
  • S – 7 – गणित का शिक्षणशास्त्र
  • S – 8 – विज्ञान / सामाजिक अध्ययन शिक्षणशास्त्र
  • S- 9 – भाषा का शिक्षणशास्त्र, हिंदी, संस्कृत, मैथिली, बांग्ला और उर्दू

छह सितंबर से अपलोड होगा एडमिट कार्ड

डीएलएड की विशेष परीक्षा का एडमिट कार्ड बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की वेबसाइट (http://secondary.biharboardonline.com) पर छह सितंबर 2021 से अपलोड रहेगा. संबंधित महाविद्यालय के प्राचार्य पूर्व से उपलब्ध कराए गए अपने यूजर आईडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉगइन कर एडमिट कार्ड डाउनलोड (Admit Card Download) कर अपने हस्ताक्षर और मुहर के साथ परीक्षार्थी को उपलब्ध कराएंगे. विशेष परीक्षा में सम्मिलित होने के पूर्व में निर्गत एडमिट कार्ड मान्य नहीं होगा.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026