गोपालगंज: पानी भरे गड्ढे में कार गिरने से महिला की मौत, बच्चों की थी परीक्षा, पूरा परिवार जा रहा था मोतिहारी

गोपालगंजः बैकुंठपुर थाने के राजापुर-बसहा रोड में शनिवार की देर रात एक कार अनियंत्रित होकर पानी भरे गड्ढे में पलट गई. हादसे में कार सवार महिला की मौत हो गई जबकि उसके पति और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. मौके पर जुटे आसपास के लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. बच्चों को आईटीआई की परीक्षा दिलाने के लिए पूरा परिवार एक साथ कार से मोतिहारी जा रहा था.

मृतक महिला आरा जिले के सरैया थाने के उधमानपुर गांव निवासी सोना साह की पत्नी गुड़िया देवी थी. परिजनों ने बताया कि आईटीआई की परीक्षा रविवार को मोतिहारी में थी. सोना साह अपने दोनों बेटों राहुल कुमार व राजा कुमार को आईटीआई की परीक्षा दिलाने के लिए पत्नी के साथ मोतिहारी जा रहे थे. रात में कार चलाते समय झपकी आ गई जिससे कार अनियंत्रित होकर हाईवे के किनारे पानी भरे गड्ढे में जा गिरी.

दुर्घटना होने के बाद कार में पानी भरने के लगा, जिसके बाद आसपास के लोगों की मदद से सभी को बाहर निकाला गया. सदर अस्पताल में इलाज के दौरान रविवार की सुबह महिला की मौत हो गई. हादसे के बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी. दोपहर में पोस्टमार्टम कराकर महिला के शव को सौंप दिया गया.

पोस्टमार्टम के लिए लिए गए 23 सौ रुपये

महिला की मौत के बाद सदर अस्पताल में इलाज कराने पहुंचे घायलों से पोस्टमार्टम के नाम पर दो हजार तीन सौ रुपये की वसूली की गई. अधिकारियों से घायलों ने अपनी पीड़ा सुनाते हुए कहा कि हादसा जब हुआ तब घायल सभी होश में नहीं थे. पैसे थे, मगर कार में ही छूट गए. कार पानी में डूब गई. किसी तरह से आसपास के लोगों ने कार से बाहर निकालकर सदर अस्पताल में सभी घायलों को पहुंचाया. इलाज कराने के लिए पैसे तक नहीं थे, फिर भी पोस्टमार्टम के लिए 2300 रुपये ले लिए गए. विरोध करने पर बदतमीजी की गई. इस संबंध में परिजनों की ओर से जब अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. एसके गुप्ता से शिकायत की गई तो उन्होंने जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026