परवेज अख्तर/सिवान:- जिले के दरौली थाना क्षेत्र के राम नगर ककरिया डीह गांव निवासी जर्नादन सिंह तथा उसके समर्थकों के द्वारा पुलिस पर किये गये जानलेवा हमला के मामले में थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. थाना में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारी हसमुद्दीन ने प्राथमिकिी दर्ज करा कर आरोप लगाया है कि पुलिस बल को गश्ती के दौरान सूचना मिली कि जर्नादन सिंह तथा उनके भाई श्रीनिवास सिंह के बीच झगड़ा झंझट हो रहा है. सूचना पा कर पुलिस वहां पहुंची तो जर्नादन सिंह ने पुलिस से अपने पटीदार के घर का ताला खोलने को कहा. इस पर पुलिस द्वारा कहा गया कि ताला खोलने का काम हमलोग नहीं करेंगे. आप मुखिया व सरपंच को बुला कर मामला सलटा लिजिए. इस पर उक्त लोगों ने पुलिस बल पर हमला कर दिया. इस मामले में जर्नादन सिंह के अलावा अजय सिंह, राहुल सिंह, रोहित सिंह, संध्या देवी, दरौली निवासी विंध्याचल राय को नामजद किया गया है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…