परवेज अख्तर/सिवान:- जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के श्रीकलपुर चेकपोस्ट से गुजरने के 500 कदम दूरी पर ग्रामीणों ने पशु से लोडेड ट्रक को घेर लिया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सड़क जाम कर दिया. एक घंटे बाद पहुंचे थानाध्यक्ष मनोरंजन कुमार ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर सड़क जाम हटवाया. हालांकि इसके पहले उन्होंने एएसआई सुमेन्द्र पासवान को मौके पर भेज कर लोगों समझाने की कोशिश की थी. ग्रामीण सड़क जाम कर वरीय अधिकारी को बुलाने की मांग कर रहे थे. बाद में पुलिस कप्तान नवीन कुमार झां और देवरिया पुलिस कप्तान श्रीपति मिश्र से वार्ता कर स्वतः सड़क जाम हटाकर गुठनी पुलिस को ट्रक सौंप दिया. ग्रामीणों ने बताया यह ट्रक यूपी से आ रहा था और यूपी के मेहरौना चेकपोस्ट पर यूपी पुलिस को काफी मोटी रकम देकर बिहार क्षेत्र में बढ़ा दिया. जिसको पैसा देते एक युवक ने देख लिया.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…