Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

मध्याह्न भोजन मांगने पर सीनियर छात्र ने सब्जी से भरा बाल्टी छात्रा पर फेंका

परवेज़ अख्तर/सीवान:- जिले के पचरुखी प्रखंड के शंभोपुर पंचायत के कल्याणपुर गांव स्थित राजकीय मध्य विद्यालय में शुक्रवार को उस समय अफरातफरी मच गई जब मध्याह्न भोजन खिलाने के दौरान क्लास के एक सीनियर छात्र ने दो अबोध छात्राओं पर सब्जी से भरा गर्म बाल्टी उड़हेल दिया। इस घटना में दोनों छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों को आनन फानन में सदर अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उनका इलाज किया। इधर घटना के बाद स्कूल में अफरा तफरी का माहौल बन गया। सभी बच्चे शोर मचाने लगे। बच्चे इधर उधर भागने लगे। इसकी जानकारी जैसे ही स्कूल के अन्य शिक्षकों को लगी सभी ने शोर मचा रहे छात्रों को शांत कराया। सब्जी इधर  इस बात की सूचना जब दोनों पीड़ित बच्चों के परिजनों को मिली उसके परिजन भी रोते-बिलखते विद्यालय पहुंचे और घायल दोनों बच्चों को ग्रामीणों के सहयोग से इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित छात्रा राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय कल्याणपुर के कक्षा तीन की छात्रा लाडली खातून तथा दूसरी कक्षा की सोनी खातून है जो अपने नाना मो. सरर्फुद्दीन मियां के घर कल्याणपुर गांव में रहकर पढ़ाई करती हैं। वे मुफस्सिल थाने के मरदापुर गांव निवासी मो. आशिफ मियां की पुत्री है। झुलसी दोनों छात्रा सगी बहन है। छात्रा के नाना मो. सरर्फुद्दीन मियां ने बताया कि मेरी दोनों नतीनी भोजनावकाश के समय विद्यालय परिसर में कतार में बैठकर मध्याह्न भोजन कर रहीं थीं। इसी बीच खाना खाते समय उन लोगों की प्लेट में सब्जी कम पड़ गया इस पर मेरी नतीनी द्वारा सब्जी की मांग पुन: की गई तो विद्यालय के सीनियर छात्र सूरज ने बाल्टी से भरा गर्म सब्जी उन लोगों के शरीर पर फेंक दिया इससे वह गंभीर रूप से झुलस गईं। पीड़ित छात्रा के नाना ने बताया कि घटना के समय विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुदर्शन सिंह विद्यालय में नहीं थे और आरोपित सीनियर छात्र सूरज को मध्याह्न भोजन की जिम्मेदारी देकर गए हुए थे। जब घटना की सूचना प्रधानाध्यापक को दी गई तो सूचना के बावजूद वह विद्यालय नहीं पहुंचे। उधर बार-बार सूचना के बाद प्रधानाध्यापक के विद्यालय नहीं पहुंचने पर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026