Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

पहले मांग की पैसा, नहीं दी तो कर दी जिंदगी बर्बाद

पूर्व की फोटो को सहकर्मी ने किया वायरल

परवेज़ अख्तर/सीवान:- जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के बभनौली गांव के एक युवक की करतूत के कारण एक नवविवाहिता की हस्ती खेलती जिंदगी बर्बाद होने के कगार पर आ गई है। युवक ने विवाहिता की शादी के पूर्व की एक फोटो को उसके ससुराल वालों के घर भेजा इसके बाद फोटो देख ससुराल वालों ने उसे घर से बेदखल कर दिया और उसके मायके पहुंचा दिया। इस मामले में पीड़िता के बयान पर फोटो वायरल करने वाले युवक को आरोपित करते हुए महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। वहीं दूसरी तरफ उक्त फोटो को वापस करने के लिए युवक ने मोटी रकम की मांग की थी। इसके लिए युवती तैयार थी लेकिन उसने फोटो को वापस नहीं किया। पीड़िता आंदर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता ने पुलिस को बताया कि शादी के पूर्व वह जीरादेई थाना क्षेत्र के नरेंद्रपुर में चल रहे एक परिवर्तन एनजीओ कार्यालय के लाइब्रेरियन के पद पर नौकरी करती थी। उसी संस्था में मैरवा थाना क्षेत्र के बभनौली निवासी सतीश सिंह भी नौकरी करता था जो संस्था में मैनेजर के पद पर कार्यरत था। एक कार्यालय में कार्य करने के कारण उसे एक साथ रहना पड़ता था। मीटिंग एवं अन्य कार्यक्रम में साथ का फोटो उक्त युवक ने उसके गैर जानकारी में ले लिया। इसी बीच युवती की शादी दरौली थाना क्षेत्र के मुडरेरा गांव निवासी एक युवक के साथ तय हो गई। शादी तय होने की जानकारी होने के बाद वह फोटो के बारे में बताने लगा तथा तरह-तरह की धमकी युवती को देने लगा और फोटो ग्राफ को वापस करने के लिए युवती से 50 हजार रुपये की मांग करने लगा। युवती ने फोटोग्राफ वापस लेने के एवज में रुपये देने के लिए हामी भी दी। इसके लिए युवती ने 20 हजार रुपये की व्यवस्था कर सतीश को दे दिया। फिर भी आरोपित सतीश ने फोटोग्राफ को वापस नहीं किया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026