Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

श्रीकांत धाम में कोरोना से मुक्ति के लिए हुआ श्रीरामचरितमानस का पाठ

परवेज अख्तर/सिवान:- वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से मुक्ति के लिए हुसैनगंज प्रखंड के हथोड़ा गांव श्रीकांत धाम स्थित श्री राम दरबार के समक्ष मंदिर के पुजारी द्वारा रामायण का पाठ कराया गया। सरकार के द्वारा जारी लॉक डाउन के मद्देनजर मंदिर में बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर निषेध लगा दी गई थी। लेकिन पुजारी के द्वारा राम दरबार के समक्ष इस संकल्प के साथ रामायण का पाठ किया गया की कोराना वायरस भारत से भागे। मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष एके पांडेय ने बताया कि श्री राम जन्मोत्सव के अवसर पर वृहद कार्यक्रम का आयोजन किया जाता था लेकिन कोरोनावायरस के चलते ऐसा संभव नहीं था। वही उन्होंने बताया कि ध्वनि विस्तारक यंत्र के माध्यम से सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए बराबर प्रचार प्रसार किए जा रहे हैं। श्री पांडेय ने बताया कि जहां दवा काम नहीं करता है वहां भगवान की दुआ काम करती है इसलिए केवल पुजारी के द्वारा ही इस संकल्प के साथ रामचरितमानस का का पाठ किया गया कि भगवान लोगों की रक्षा करें और इस बीमारी को फैलने से रोके। केवल मंदिर के पुजारी के द्वारा भगवान के जन्मोत्सव प्रकरण पर विस्तार से चर्चा हुई।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026