Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

एआईएसएफ और शिक्षक संघ ने सिवान में राहत सामग्री की वितरित, लोगों के बीच जागरूकता अभियान चलाया

परवेज अख्तर/सिवान:- ऑल इण्डिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (एआईएसएफ) और अराजपत्रित शिक्षक संघ के सदस्यों ने सिवान जिले के मड़कन में राहत सामग्री वितरित किया। सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजीव कुमार से राहत सामग्री वितरित करने की इजाजत मांगने पहुंचे एआईएसएफ के दल को एसडीओ ने जानकारी दी कि बहुत सारे बच्चे मड़कन के मदरसा में फँसे हुए हैं अगर आप लोग वहाँ जा सकते हैं तो जरूर जाएं। एसडीओ का परमिशन लेकर एआईएसएफ और शिक्षक संघ की टीम ने आटे की बोरी, चावल, दाल और बिस्किट लेकर मड़कन स्थित मदरसा पहुँची। जहां जानकारी मिली कि 30 बच्चे राज्य के विभिन्न जिलों के बच्चे फँसे हुए हैं। एआईएसएफ और शिक्षक संघ के दल ने राहत सामग्री देने के बाद वहाँ मौजूद बच्चों, शिक्षकों एवं आस-पास के लोगों को कोरोना के खिलाफ जागरूकता अभियान के क्रम में सोशल डिस्टेंसिंग, साफ सफाई एवं रोग प्रतिरोधक क्षमता के विकसित करने के महत्व को समझाया। एआईएसएफ और अराजपत्रित शिक्षक संघ के दल में एआईएसएफ के राष्ट्रीय सचिव सुशील कुमार, जिला संयोजक शशि कुमार, नीरज यादव, अराजपत्रित शिक्षक संघ के जिला सचिव अशोक कुमार प्रसाद, जिला सह सचिव इरफान अली भी मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026