Categories: पटना

SSP को दारोगा और सिपाही ने लताड़ा, कहा- ज्यादा हीरो मत बनो

पटना: बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने जोगसर थाने पहुंचे एसएसपी को दारोगा और सिपाही ने जमकर लताड़ा। थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों ने एसएसपी से कहा कि ज्यादा हीरो मत बनो।

दरअसल जिले की कानून व्यवस्था को जानने के लिए भागलपुर एसएसपी बाबूराम देर रात जोगसर थाने पहुंचे थे। जहां पहुंचकर उन्होंने बाइक चोरी की रिपोर्ट लिखने की बात पुलिसकर्मियों से कही। एसएसपी ने कहा कि उनकी बाइक थाने के बाहर खड़ी थी जिसे किसी ने चुरा लिया है। इतना सुनते ही थाने में मौजूद दारोगा साहब को पहचान नहीं पाए और उनके इस बात पर भड़क गये।

बोलने लगे कि तुम झूठ काहे बोल रहे हो कही और बाइक छोड़कर आए हो और कह रहे हो कि थाने के बाहर से बाइक चोरी हो गयी है। उस वक्त थाने में सहायक अवर निरीक्षक पीके पांडेय, सिपाही धर्मेंद्र कुमार भी मौजूद थे। किसी ने एसएसपी को नहीं पहचाना। दारोगा के साथ-साथ सभी पुलिसकर्मियों ने इस दौरान एसएसपी को हड़काने लगे।

किसी पुलिसकर्मियों को यह पता नहीं चला की उनके थाने में खुद एसएसपी साहब पहुंचे हैं। दारोगा और वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने लताड़ना शुरू कर दिया। लेकिन जब थानाध्यक्ष अजय अजनवी को इसकी जानकारी हुई वो भागे-भागे थाने पर पहुंच गये। जहां सभी पदाधिकारियों और सिपाहियों को उन्होंने खरी खोटी सुनाई। थानाध्यक्ष ने कहा कि तुम लोग नौकरी लेकर ही मानोगे। वही जब दारोगा और पुलिसकर्मियों को जब पता चला कि थाने में रिपोर्ट लिखाने खुद एसएसपी बाबूराम आए हैं तो कड़ाके की ठंड में सभी के माथे पर पसीने आने लगे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026