पटना: बख्तियारपुर अंचलाधिकारी रघुवीर प्रसाद पर महिला ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण का मामला दर्ज करवाया है. आरोप है कि बेतिया में सीओ के पद पर तैनाती के दौरान सीओ रघुबीर प्रसाद ने मांग में सिंदूर भरा था. जबरन आरोप मढ़ने के लिए खुद से सीओ ने सरकारी गाड़ी में आग लगायी है. महिला पुलिस से शिकायत कर न्याय की गुहार लगायी है।
वहीं सीओ रघुबीर प्रसाद ने महिला पर सरकारी गाड़ी में आग लगाकर जान मारने की कोशिश का मामला दर्ज करवाया है. बख्तियारपुर सीओ रघुबीर प्रसाद के बयान पर बख्तियारपुर थाने में मामले दर्ज किये गये हैं. बख्तियारपुर पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार महिला को पुलिस जेल भी भेज दिया।
सीओ की गर्लफ्रेंड बेतिया की है. युवती ने पुलिस को जो लिखित शिकायत दी है उसमें आरोप लगाया है कि रघुवीर प्रसाद जब बेतिया में अंचलाधिकारी थे तभी उनसे उसकी नजदीकियां बन गई थी. इसी दौरान पहले तो सीओ ने झांसा देकर पिता का रिश्ता कायम किया और बाद में नज़दीकियां बढ़ाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया।
युवती का यह भी दावा है कि उसने इस करतूत का विरोध किया, लेकिन सीओ ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे चुप करा दिया. युवती की मानें तो सीओ पिछले 8 साल से शादी का झांसा देकर उसके साथ कथित पति बनकर शारीरिक संबंध बनाता रहा है. यूवती ने पुलिस को इस बात की जानकारी दी है कि पिछले 15 जनवरी को सीओ रघुवीर प्रसाद ने उसे फोन कर बेतिया से बख्तियारपुर बुलाया और उसके साथ खरीदारी के लिए मॉल गया।
यह पूरा मामला तब सामने आया जब 15 जनवरी को एक खबर आई कि बख्तियारपुर के सीओ की गाड़ी में अचानक आग लग गई. खबर थी कि अंचलाधिकारी बख्तियारपुर के एक मॉल में कोरोना गाइडलाइन का चेकिंग अभियान चला रहे थे. तभी मॉल के बाहर उनकी गाड़ी में आग लग गई. बाद में जब इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया तब मामला कुछ और निकला.
वहीं डीएम ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिये हैं. मामले की जांच बख्तियारपुर पुलिस कर रही है. जांच के बाद भी मामले की असलियत का पता चल पाएगा।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…