परवेज अख्तर/सिवान : पटना के पाटलिपुत्र मैदान में आयोजित बिहार स्कूल जूनियर स्पोर्ट्स मीट तरंग प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न स्कूलों से चयनित छात्र-छात्राएं परचम लहरा रही है। दो दिनों की प्रतियोगिता में अबतक तीन छात्रों ने सफलता हासिल की है। इसमें अंडर-14 में जीरादेई प्रखंड के जमापुर हिंदी उत्क्रमित मध्य विद्यालय की छात्रा काजल कुमारी ने ऊंची कूद में प्रथम स्थान प्राप्त की है, जबकि अंडर-17 में महाराजगंज सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल के छात्र अभिषेक कुमार शॉट पुट में प्रथम स्थाना प्राप्त किया है। सौ मीटर दौड़ में हुसैनगंज प्रखंड के पब्लिक हाईस्कूल सह इंटर कॉलेज की छात्रा पूजा कुमारी ने द्वितीय स्थान प्राप्त की है। प्रतियोगिता का समापन 28 सितंबर को होना है। सर्वशिक्षा अभियान के उमेश उपाध्याय, रितेश कुमार बबलू सहित संबंधित स्कूल के शिक्षकों ने छात्रों को बधाई दी है। कहा कि और दो दिनों में कई छात्र सफलता हासिल कर जिले का नाम रोशन करेंगे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…