परवेज अख्तर/सिवान : जिले के दारौंदा थाना क्षेत्र के डिब्बी चनचौरा बाजार में शनिवार की रात चोरों नेएक कपड़ा दुकान का ताला तोड़कर ढाई लाख की नकदी और कपड़े की चोरी कर ली। घटना के संबंध में दुकानदार फलपुरा निवासी शंकर सिंह ने बताया कि डिब्बी बाजार स्थित मेरे कपड़े के दुकान का ताला टूटा हुआ देखकर स्थानीय लोगों को सूचना दी। जब दुकान का दरवाजा खोलकर देखा तो चोरी की घटना की जानकारी हुई। दुकान में रखे नकदी और महंगे कपड़े सहित करीब ढाई लाख की संपत्ति की चोरी की गई है। बगल के इलेक्ट्रॉनिक दुकान में भी चोरी करने का प्रयास किया है। ताला नहीं टूट सका है। सूचना मिलने पर थाना के अनि भगवान तिवारी ने डिब्बी बाजार जाकर घटना की जानकारी ली।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…