परवेज अख्तर/सिवान : जिले के आंदर प्रखंड के अर्कपुर गांव में रामघाट खेल मैदान में रविवार को क्रिकेट टूर्नामेंट फाइनल शिवपुर सकरा बनाम अर्कपुर टीम के बीच खेला गया। टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि समाजिक कार्यकर्ता सह मुखिया प्रतिनिधि संजय कुमार बैठा ने फीता काटक तथा टॉस करा किया। टॉस जीतकर शिवपुरा सकरा की टीम बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। शिवपुर सकरा की टीम 14 ओवर में 136 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। जवाब में खेलने उतरी अर्कपुर की टीम ने 14 ओवर में आठ विकेट खोकर 107 रन पर सिमट गई। इस प्रकार शिवपुर सकरा की टीम ने 30 रन से जीत हासिल कर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। मैन आॅफ द मैचविजेता टीम के मंतोष कुमार तथा मैन ऑफ द सीरीज सोनू शाही को दिया गया। क्लब के सदस्य ओमप्रकाश प्रसाद, गोलू सिंह, विनय सिंह, हरकेश कुमार, शंकर कुमार, गुलशन कुमार, प्रदीप कुमार, विशाल कुमार, रोहित कुमार, बुलेट कुमार, अरविंद कुमार, बनारसी प्रसाद सहित दर्जनों खेलप्रेमी उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…