Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

पुरानी रंजिश को ले पत्थरबाजी, आधा दर्जन घायल

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के पचरुखी प्रखंड के जसौली गांव में सोमवार की सुबह पूर्व के विवाद को ले अर्जुन यादव एवं सुशीला देवी के बीच मारपीट हो गई। इस दौरान दोनों तरफ से ईंट-पत्थर भी चले। कई लोगों को हल्की चोटें आई। सभी घायलों का इलाज स्थानीय लोगों की मदद से स्थानीय पीएचसी में कराया गया। बताया जाता है कि पिछले दिनों आई तेज आंधी में एक पक्ष के पेड़ की डाली टूटकर दूसरे पक्ष के धान के लग खेत में गिर गई, जिससे फसल को मामूली रूप से नुकसान पहुंचा। इसके बाद दोनों पक्षों में बकझक हो गई। बाद में स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप से उस समय मामला शांत हो गया,लेकिन सोमवार को इसी मामले में एकबार फिर विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष के बीच मारपीट के साथ ही पत्थरबाजी हो गई,जिसमें कई लोगों को हल्की चोट लगी है। समाचार प्रेषण तक किसी पक्ष द्वारा थाने में आवेदन नहीं दिया गया था।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024