Categories: पटना

अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने गई पुलिस की टीम पर पथराव और हमला, 1 कर्मी घायल

मोतिहारी: पुलिस और प्रशासन के तमाम प्रयास के बावजूद बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी में शराब के धंधेबाज सक्रिय हैं. यहां के खड़वा मुसहर टोली में अवैध शराब निर्माण की सूचना मिलने पर बंजरिया थाना पुलिस यहां छापामारी करने गयी तो उस पर पथराव और हमला (Attack On Police) किया गया. पुलिस ने शराब बनाने वाले एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि पुलिस को काफी समय से यहां अवैध शराब निर्माण की सूचना मिल रही थी जिसके बाद शनिवार की रात पुलिस की टीम ने यहां छापेमारी की. इस दौरान आरोपी कारोबारी के समर्थन में ग्रामीण एकत्रित हो गए और पुलिस पर लाठी-डंडे और ईंट-पत्थरों से हमला किया. इस घटना में एक पुलिसकर्मी को चोट आयी है. घायल पुलिसकर्मी का मोतिहारी सदर अस्पताल में उपचार करने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है.

हमले के दौरान पुलिस वाहन के चालक ने सूझ-बूझ का परिचय देते हुए जीप को तेजी से गांव से निकाल लिया. माना जा रहा है कि यदि ड्राइवर तनावपूर्ण हालात को देखते हुए पुलिस वाहन को वहां से नहीं ले जाता तो देर रात कोई भी अनहोनी हो सकती थी.

पुलिस पर हुए हमले के आरोप में बंजरिया कीथाना में पांच नामजद और करीब 50 अज्ञात ग्रामीणों पर प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज की गयी है. खड़वा मुशहर टोली में हुई घटना में पुलिस ने एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया है.

बता दें कि पूर्वी चंपारण जिला का बंजरिया थाना क्षेत्र अवैध शराब निर्माण के लिये कुख्यात रहा है. प्रखंड की बनावट शराब कारोबारियों के लिये सहायक बन रही है. नदियों के किनारे और सरेह शराब के निर्माण का धंधा फल फूल रहा है. शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में बंजरिया थाना पुलिस पर यह तीसरा हमला है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026