Siwan News

बारात के विवाद का निपटारा करने गई पुलिस पर पथराव

परवेज़ अख्तर/सीवान:- जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में मंगलवार को बरात के दौरान दो पक्षों के बीच हुए विवाद का निपटारा करने गई पुलिस पर दोनों पक्षों ने जमकर पथराव कर दिया। पुलिस पर पथराव देखकर पदाधिकारी वहां से किसी तरह दलबल के साथ भाग कर अपनी जान बचाई। इस मामले में पुलिस ने 17 लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की है। मामले में थानाध्यक्ष राकेश मोहन ने बताया कि मंगलवार की रात शब-ए-बरात को शांति पूर्वक संपन्न कराने को ले एएसआई बैजनाथ राम को दलबल के साथ तैनात किया गया था। जहां बगल में बरात आई हुई थी, उसमें लाउडस्पीकर बज रहा था। लाउडस्पीकर की आवाज पर एक समुदाय के लोग विरोध पर उतारू हो गए। देखते देखते दोनों पक्ष के लोग लाठी डंडा, तलवार आदि हाथ में ले एक-दूसरे से उलझ गए, जिसकी सूचना पर बगल में ड्यूटी पर तैनात एएसआई विवाद सुलझाने के उद्देश्य से तनाव वाले स्थल पर पहुंचे, जहां पुलिस को देख दोनों पक्ष एक हो गया और पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। उपद्रवियों के उपद्रव की सूचना एएसआई ने थानाध्यक्ष को दी। सूचना मिलते ही त्वरित करवाई करते हुए थानाध्यक्ष ने दलबल के साथ स्थल पर पहुंचे। थानाध्यक्ष के पहुंचते ही पुलिस पर हमला करने वाले सभी लोग फरार हो गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में सरकारी कार्य में बाधा डालने वालों , पुलिस पर हमला करने के आरोप में दोनों पक्ष के 17 लोगों सरोज राय, शंकर राय, अवधेश राय, विजय राय, राजकुमार राय, सुरेंद्र राय, सुरेश राय, वीरेंद्र राय, उमा राय, सेराजुलद्दीन मियां, मुन्ना मियां, आफताब मियां, पप्पू मियां, सलाउद्दीन मियां, सोनी मियां, भुनर मियां एवं कुरबान मियां के अलावा 40 से 50 अन्य लोगों पर प्राथमिकी एएसआई बैजनाथ राम के बयान पर दर्ज की गई है।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026