परवेज़ अख्तर/सीवान:- जिले के जी. बी. नगर थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव में एसआइटी टीम तथा जीबी नगर पुलिस ने संयुक्त रूप से गुप्त सूचना तथा मोबाइल टॉवर लोकेशन के आधार पर छापेमारी करते हुए तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अपराधियों में माधोपुर गांव निवासी वीरेश राम, ढेला राम एवं अरविंद कुमार बीन को पूछताछ करने के बाद मंगलवार को पुलिस अभिरक्षा में न्यायालय में प्रस्तुत किया जहां से न्यायाधीश ने जेल भेज दिया। बता दें कि तरवारा बाजार के दुकानदार अनवर आलम से दो बाइक पर सवार अज्ञात चार अपराधियों ने हथियार के बल पर 25 हजार रुपये और एक मोबाइल की लूट उनके दरवाजे से कर ली थी और फायरिंग करते हुए भाग गए थे, जिसको लेकर दुकानदार अनवर आलम ने स्थानीय थाना में अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई थी, इसी मामले में पुलिस ने लूट की गई मोबाइल के आधार पर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…