Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

बगौरा में एनडीए की बैठक में जीत को ले बनी रणनीति

परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के दारौंदा प्रखंड के बगौरा स्थित बबुआ जी की कोठी परिसर में रविवार को एनडीए कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। सभा को संबोधित करते हुए भाजपा नेता जितेंद्र स्वामी ने कहा कि भाजपा का सच्चे सिपाही हूं। जो हम लोग ठान लेते हैं उसे पूरा करने का संकल्प भी लेते हैं। उन्होंने कहा कि जदयू, लोजपा, भाजपा के सभी लोग हम लोगों के साथ हैं। जदयू नेता अजय सिंह ने कहा कि इस बार दारौंदा से एनडीए के उम्मीदवार रोहित कुमार अनुराग उर्फ भोला सिंह की जीत होगी और नरेंद्र मोदी एवं नीतीश कुमार के हाथ को मजबूत किया जाएगा। पार्टी के शीर्ष नेताओं से अगर गलती होगी तो जनता उसे सुधार कर देगी।

कुछ लोग दिन में भाजपा हैं और रात में आरजेडी बन जाते हैं, ऐसे लोगों को जनता चुनाव में सबक सिखाएगी। रोहित कुमार अनुराग ने बताया कि जनता का अपार समर्थन है। हर जगह जाने पर जनता एवं कार्यकर्ताओं प्यार हमें मिल रहा है। सभा को श्रीकांत चंद्रवंशी, निरंजन सिंह, शैलेंद्र तिवारी, मुखिया सोहन राम, सविता देवी, वीरेंद्र शर्मा, छोटू सिंह, मृत्युंजय सिंह उर्फ बुल्लू सिंह, मनोज सिंह, गौतम यादव, इम्तियाज हुसैन, भीम सिंह, जनार्दन सिंह, सुनील सिंह, जगनारायण सिंह, कन्हैया सिंह, धर्मेंद्र साह, सत्येंद्र भारती, नीरज कुमार सिंह, संजीव भारती, मुकेश साह, कमलकिशोर सिन्हा आदि ने एकजुटता से विरोधियों को हराने का संकल्प लिया,बैठक की अध्यक्षता कमलकिशोर प्रसाद सिंह तथा संचालन मिथिलेश कुमार सिंह ने किया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026