Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

असांव में मारपीट व धमकी देने की दर्ज हुई प्राथमिकी,अनुसंधान जारी

परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के असांव थाना क्षेत्र के बभनौली निवासी संगीता देवी ने अपने पड़ोसी पर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले में उन्होंने पड़ोसी शर्मानंद राम, पुत्र रितेश राम एवं नीतीश राम सहित पांच अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। दिए गए आवेदन में उन्होंने बताया है कि शनिवार की देर शाम वह दरवाजे पर बैठकर अपनी सास व देवर के साथ बातचीत कर रही थी। उसी दौरान पड़ोसी शर्मानंद राम अपने दोनों पुत्र रितेश राम व नीतीश राम व चार-पांच अन्य लोगों के साथ दरवाजे पर पहुंचे और गाली गलौज करने लगे।

गाली देने से जब मना किया गया तो उनके दोनों पुत्रों एवं अज्ञात लोगों ने स्कार्पियो से लाठी हॉकी निकालकर मेरे भसुर मनोज राम, देवर धर्मेंद्र कुमार राम, सास पानमती देवी एवं मुझे मार पीटकर घायल कर दिए। इस दौरान नीतीश राम ने मेरे भसुर की जेब से 4700 रुपये निकाल लिये। शोरगुल सुन आसपास के लोग एकत्रित होते तब तक शर्मानंद राम जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। इस संबंध में थानाध्यक्ष इंद्रदेव महतो ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

 

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026