Tarwara Hindi News

जदयू की बैठक में बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर बल

परवेज अख्तर/सिवान :जिले के जी. बी. नगर के तरवारा स्थित काशी कुंज कांप्लेक्स में शनिवार को जिला जदयू मीडिया सेल के संयोजक निकेश चंद्र तिवारी की अध्यक्षता में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक को संबोधित करते हुए तिवारी ने कहा कि प्रखंड में बीएलए की नियुक्ति बहुत महत्वपूर्ण कार्य है, इसलिए हर बूथ पर अपने पांच सक्रिय साथियों को चिह्नित कर उन्हें उस बूथ की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व के द्वारा इस अभियान को बहुत ही महत्व दिया जा रहा है। इसलिए हम सबकी यह जिम्मेदारी बनती है कि इस कार्य को ससमय पूर्ण करें। बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता अब्दुल करीम रिजवी, उद्योग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष एवं पूर्व मुखिया आमोद प्रियदर्शी, गोरेयाकोठी जदयू प्रखंड अध्यक्ष आजाद खान, उपाध्यक्ष भगवान यादव, प्रखंड महासचिव शेषनाथ प्रसाद, किसान सेल के प्रखंड अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह,युवा अध्यक्ष किताबुद्दीन अंसारी, महादलित प्रखंड अध्यक्ष नरेंद्र राम, छात्र अध्यक्ष अनिल कुमार, मीडिया सेल के साथी प्रिंस कुमार सहित संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024