Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

हैंडबाल राष्ट्रीय प्रतियोगिता खेलेंगी सिवान की छह बेटियां

परवेज अख्तर/सिवान : हैंडबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा महाराष्ट्र के शोलापुर में आयोजित राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए बिहार टीम में सिवान की छह बेटियों को शामिल किया गया है। यह प्रतियोगिता 6 से 11 जनवरी तक होगी। 47 वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप में भाग लेने वाली बिहार की सोलह सदस्यीय टीम में सिवान हैंडबॉल संघ की छह खिलाड़ियों के चयन से खिलाड़ियों में खुशी है। सिवान जिला हैंडबॉल संघ के सचिव संजय पाठक ने कहा कि खिलाड़ियों के चयन की जानकारी बिहार राज्य हैंडबॉल संघ के महासचिव ब्रजकिशोर शर्मा से उन्हें मिली है। विदित हो कि मध्य विद्यालय नौतन में 23 से 25 दिसंबर 2018 तक आयोजित हुए राज्य सीनियर महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप में सिवान ने बेगूसराय को 23-11 से हरा कर लगातार छठी बार विजेता बनी। इस बेहतर प्रदर्शन के आधार पर ही खिलाड़ियों को बिहार टीम में जगह मिली। बिहार टीम में चयनित सिवान की खिलाड़ियों में सुमन कुमारी (गोलकीपर), राधा कुमारी, खुशबू कुमारी, गायत्री कुमारी, जुगनू कुमारी एवं मनिषा कुमारी शामिल हैं। सिवान हैंडबॉल संघ के सचिव संजय पाठक ने बताया कि इस चैंपियनशिप में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन भारतीय हैंडबॉल टीम में किया जाएगा जो अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेंगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026