सख्ती: कोरोना काल में शादी के लिए मशरक थाने में 250 लोगों ने दिया आवेदन

छपरा: कोरोना के बढ़ते संक्रमण पर रोक लगाने के लिए सरकार द्वारा लाक डाउन की घोषणा की गई है। जिसमें कई आवश्यक बंदिशें भी लगाई गई है। जिसमें आज कल लगन के समय को देखते हुए शादी के आयोजनकर्ता को शादी में 50 लोगों के शामिल होने के नियम का अनुपालन करने के लिए संबंधित थाना में लिखित आवेदन देने का आदेश दिया गया है।इसके आलोक में मशरक थाना पुलिस में शुक्रवार तक सैकड़ों लोगों ने शादी समारोह के लिए आवेदन दिया। जिसमें आयोजनकर्ता से इसके लिए बांड भी भरवाया जा रहा है कि उक्त शादी में 50 ही लोग शामिल होंगे।

डीजे आर्केस्ट्रा नही बजेगा। मौके पर थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि थाना क्षेत्र में लाक डाउन के नियमों का पालन करने के लिए लोगों में जागरूकता की जा रही है।शादी में 50 लोग और अंतिम यात्रा में 20 व्यक्ति के शामिल होने संबधी नियमों का सख्ती से पालन करवाया जा रहा है।संक्रमण से बचाव के लिए मास्क पहन कर ही घरों से बाहर निकलने की अपील की जा रही है। और जरूरत नहीं होने पर घरों के अंदर ही रहें। यदि बिना मास्क पहने या बिना काम के बाजार क्षेत्र में पाएं जातें हैं तो कानूनी कार्रवाई करते हुए फाइन किया जाएगा।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024