छपरा: जिले के मशरक प्रखंड के पूर्वी पंचायत के मेला बाजार सब्जी मंडी का शुक्रवार को सीओ ललित कुमार सिंह और थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने दल बल के साथ पहुंच निरीक्षण किया। मौके पर सब्जी विक्रेताओं को कहां कि सुबह 7 बजें से 11 बजें तक ही आप दुकानें लगा सकतें हैं वह भी दूरी दूरी पर और बिना मास्क पहने या बिना मास्क पहने आए ग्राहकों को सामान नही देना है। मौके पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष रामाधार सिंह मौजूद रहे।
सीओ ललित कुमार सिंह ने बताया कि कोरोना पर रोक लगाने के लिए लगाई गई लाक डाउन का अनुपालन कराने के लिए लोगों में जागरूकता पैदा की जा रही है। उन्होंने सब्जी विक्रेताओं से अपील करते हुए कहा है कि हर हाल में सामाजिक दूरी का पालन करें, चेहरे पर मास्क लगाएं, हाथों को सैनिटाइज करते रहे, समय-समय पर साबुन से हाथ धोते रहें, तभी हम तथा आप सभी कोरोना से बच पाएंगे। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि थाना क्षेत्र के सभी सुरक्षित और स्वस्थ रहें यही मशरक थाना पुलिस की मंशा है आप कोविड गाइडलाइन का पालन करें।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…