परवेज़ अख्तर/बसंतपुर (सिवान) :- अपनी मांगों को लेकर ग्रामीण डाक कर्मी शनिवार को 13 वें दिन हड़ताल पर जमे रहे। कर्मी 7वें वेतन आयोग कमलेश चंद्रा की रिपोर्ट को लागू करने के लिए अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले गए हैं। इसको लागू करने से कर्मियों के वेतन वृद्धि से लेकर अन्य सुविधाए भी प्राप्त होगी। रिपोर्ट लागू नहीं करने के कारण क्षुब्ध होकर कदम उठाया गया है । सभी शाखा डाकघरों से उपडाक घर मे डाक का आदान प्रदान नहीं हो रहा है। केंद्र सरकार द्वारा अभी वार्ता के लिए पहल नहीं किया गया है। जमाकर्ताओं को खासी परेशानी हो रही है । डाक कर्मी शारदा नंद, बैकुंठ सिंह, शंकर सिंह, बृज किशोर सिंह, रामजी सिंह, अभय प्रसाद ने बताया कि मांगे नहीं मानने तक हड़ताल जारी रहेगी। पूर्व प्रखंड प्रमुख डॉ. हरद्वार प्रसाद ने केंद्र सरकार से वार्ता के लिए जनहित में आगे आने को आग्रह किया है।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…