परवेज़ अख्तर/सीवान:- जिले के मैरवा विद्युत अवर प्रमंडल के अधीन तितरा फीडर के अंतर्गत तितरा टोला बंगरा में विद्युत आपूर्ति एक सप्ताह से ठप रहने से नाराज ग्रामीणों ने विद्युत कर्मियों की जमकर पिटाई कर दी। घायलों का इलाज रेफर अस्पताल में कराया गया। मामले में आधा दर्जन लोगों के विरुद्ध मैरवा थाना में कनीय अभियंता ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। इस संदर्भ में बताते हैं कि तितरा फीडर के अंतर्गत 11 हजार वोल्ट का तार खींचने का काम चल रहा था। विद्युत कर्मी इस कार्य में लगे थे। तभी एक दर्जन स्थानीय ग्रामीण वहां पहुंचे और एक सप्ताह से विद्युत आपूर्ति ठप रहने को लेकर अपनी नाराजगी जताई। पूछा कि कब तक विद्युत आपूर्ति शुरू होगी। विद्युत कर्मियों ने बताया कि विद्युत आपूर्ति चालू करने के लिए वे दिन रात काम पर लगे हुए हैं। दर्जनों पोल, 33 हजार और 11 हजार वोल्ट के तार विगत सप्ताह आई आंधी में क्षतिग्रस्त हो गए थे, जिसे वे ठीक कर रहे हैं। बहुत जल्द विद्युत आपूर्ति शुरू हो जाएगी,लेकिन ग्रामीण यह सुनकर भड़क गए और उन्होंने कहा कि हर हाल में शाम तक विद्युत आपूर्ति चालू करना होगा। विद्युत कर्मियों ने जब असमर्थता जताई तो हाथापाई होने लगी। जिसमें विद्युत कर्मी रितेश सिंह और दिलीप राय घायल हो गए।उनका इलाज रेफरल अस्पताल में कराया गया। मामले को लेकर विद्युत कनीय अभियंता राजीव कुमार ने मैरवा थाना में आवेदन देकर आधा दर्जन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…