Categories: पटना

मोबाइल छिनने के आरोप में गिरफ्तार छात्र पुलिस हिरासत से फरार, शौचालय का बहाना कर थाना कैंपस से भागा

पटना: मोबाइल फोन की छिनतई में गिरफ्तार हुए बीएन कॉलेज के छात्र सुधांशु कुमार उर्फ छोटू पीरबहोर थाने के कैंपस से फरार हो गया. सुधांशु मूल रूप से जहानाबाद के नवगढ़ इलाके के रहने वाले निरंजन उर्फ नीरज शर्मा का बेटा है और बीएन कॉलेज छात्रावास के कमरा नंबर 92 में रह कर पढ़ाई करता था।

सधांशु ने 17 अगस्त को बीएन कॉलेज कैंपस में एक छात्र से मोबाइल देखने के लिए मांगा था और भागने लगा था. हालांकि समय रहते वहां पुलिस की गश्ती टीम पहुंच गयी थी और सुधांशु को उसके एक अन्य साथी आलमगंज निवासी साहिल कुमार के साथ पकड़ लिया था.

पुलिस ने इन दोनों को गिरफ्तार करने के साथ ही छात्र के बयान के आधार पर केस भी दर्ज कर लिया था और जेल भेजने की तैयारी हो रही थी. इसी बीच सुधांशु ने मंगलवार को ही शौचालय जाने का बहाना बनाया और हथकड़ी को सरका कर थाना कैंपस से फरार हो गया. उसके पुलिस हिरासत से भागने के बाद एक केस और दर्ज किया गया है और उसे पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

अपराधी के फरार होने को लेकर टाउन डीएसपी सुरेश प्रसाद भी मामले की जांच करने के लिए पीरबहोर थाना पहुंचे थे. उन्होंने बताया कि मोबाइल छिनतई के आरोप में पकड़े गये दो में से एक आरोपी फरार हो गया है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024