Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

शैक्षणिक परिभ्रमण पर छात्रों का जत्था रवाना

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के लकड़ी नबीगंज प्रखंड क्षेत्र उत्क्रमित मध्य विद्यालय उजैना के प्रधानाध्यापक अमरेंद्र कुमार तिवारी की देखरेख में मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना अंतर्गत विद्यालय के कक्षा 6 से 8 तक के 90 छात्रों का जत्था बुधवार को सोनपुर-हाजीपुर के लिए रवाना हुआ। जत्था को संकुल समन्वयक अमरीश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रधानाध्यापक अमरेंद्र तिवारी ने बताया कि विद्यालय के बच्चे वैशाली, हरिहर क्षेत्र, सोनपुर, चिड़ियाघर, पटना, नालंदा, राजगीर आदि पर्यटन एवं धार्मिक स्थलों का दर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि इससे बच्चों में शैक्षणिक एवं बौद्धिक सामाजिक विकास को बढ़ावा मिलता है। इस मौके पर विद्यालय समिति अध्यक्ष विजय शर्मा, ईश्वर सिंह, दीपक कुमार, बिंदु देवी, अजय गुप्ता, गुलाब चंद राम आदि शिक्षक उपस्थित थे। वहीं हसनपुरा प्रखंड के सहुली पंचायत के रफीपुर स्थित मध्य विद्यालय के 55 छात्र-छात्राओं का दल एचएम जितेंद्र सिंह की देख रेख में मुख्यमंत्री परिभ्रमण को ले सोनपुर मेला के लिए रवाना हुआ। राज्य प्रारम्भिक शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष जयराम यादव एवं सचिव सह संकूल समन्यक उमेश कुमार यादव ने हरी झंडी दिखा कर जत्था को रवाना किया। बच्चों के साथ सहायक शिक्षक जनकलाल सिंह, राजेश यादव, अनिरुद्ध यादव, धनंजय मांझी तथा सगीर अहमद आदि शामिल थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026