परवेज अख्तर/सिवान : गोरेयाकोठी विधानसभा क्षेत्र के बसंतपुर, गोरेयाकोठी तथा नबीगंजप्रखंडों में भाजपा द्वारा नया बूथ कमेटी का गठन तथा सदस्यता अभियान युद्ध स्तर पर चलाया जा रहा है। बसंतपुर के भाजपा प्रखंड अध्यक्ष रंजीत प्रसाद ने बताया कि भाजपा के वरीय नेता देवेश कांत सिंह के नेतृत्व में गोरेयाकोठी के प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद तिवारी, विनय गिरि तथा नबीगंज के अखिलेश पांडेय अपने-अपने क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं के साथ जुट हुए हैं। इसके तहत प्रत्येक बूथ पर 20 सदस्यीय कमेटी का गठन कर उसमें बूथ अध्यक्ष, बूथ प्रभारी, तथा बीएलओ का चयन किया जा रहा है। मोबाइल एप से सदस्यता अभियान चलाया जा रहा जो टॉल फ्री नंबर 18002661001 से जोड़ा जा रहा है। अब तक क्षेत्र के 42 पंचायतों में 30 पंचायतों में बूथ कमेटी का गठन कर लिया गया है। इसमें पूर्व अध्यक्ष संजय पांडेय, महामंत्री राजीव कुमार सिंह, अखिलानंद सिंह,श्याम किशोर तिवारी, अवधेश सिंह, जितेंद्र सिंह,अमरनाथ शर्मा, शंभू सिंह, पुष्पेंद्र बाबा, सोनू सिंह,मुन्ना गुप्ता, मनोज गुप्ता, त्रिभुवन तिवारी, मैनेजर साह,अजय कुमार ओझा आदि सभी युद्ध स्तर पर लगे हुए हैं।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…