सिवान के दहा नदी में स्नान करने के दौरान डूबने से छात्र की मौत

परवेज़ अख्तर/सिवान: नगर थाना क्षेत्र के दहा नदी में गुरुवार की दोपहर दोस्तों के साथ स्नान करने गए एक छात्र की पानी में डूबने से मौत हो गई है। स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकाल गया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेजा दिया। मृतक की पहचान गोपालगंज के मीरगंज थाना क्षेत्र के छाप गांव निवासी 16 वर्षीय धीरज कुमार के रूप में हुई ।

धीरज कुमार अपने दोस्तों के साथ फार्म भरने के लिए सिवान के बरईपट्टी विद्यालय में आया हुआ था।फॉर्म भरने के बाद अपने दोस्तों को लेकर दाहा नदी में स्नान करने के लिए चला गया। इसी दौरान धीरज गहरे पानी में डूबने लगा। इसके बाद आसपास के लोगों ने किसी तरह पानी से बाहर निकाल कर सदर अस्पताल लाय। जहां चिकित्सकों ने छात्र को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना के संबंध में जानकारी दी है। इसके बाद मृतक के परिजन आनन-फानन में सदर अस्पताल पहुंचे और विलाप करने लगे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026