Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

नदी में डूबने से छात्रा सानिया परवीन की मौत, स्वजनों में मचा कोहराम

परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के आंदर थाना क्षेत्र के गड़ार गांव में शुक्रवार की सुबह दाहा नदी के किनारे एक छात्रा का शव मिलने से गांव में अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों का अंदेशा है कि शौच करने के दौरान नदी में डूबने से उसकी मौत हुई है। मृतका गड़ार निवासी शमशाद हुसैन की पुत्री सानिया परवीन बताई जाती है। वह गांव के ही एक निजी स्कूल में कक्षा चार की छात्रा थी।बताया जाता है कि शुक्रवार की सुबह ग्रामीण गड़ार गांव के समीप दाहा नदी की ओर घूमने गए थे। ग्रामीणों ने पानी में उपलाता हुआ एक लड़की का शव देखा। इसकी जानकारी होते ही काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर ग्रामीणों से पूछताछ करनी शुरू कर दी। सूचना पर पहुंचे मृतका के चाचा साहेब हुसैन अली ने शव की पहचान की। उसने थाने में आवेदन में कहा है कि गुरुवार की शाम उसकी भतीजी नदी की ओर घूमने गई थी। जब देर रात तक घर नहीं लौटी तो उसकी खोजबीन शुरू हुई, लेकिन कहीं पता नहीं चल सका। इसकी सूचना पुलिस को दे दी थी। इस संबंध में थानाध्यक्ष कैप्टन शहनवाज ने बताया कि शव को स्वजनों को सौंप दिया गया है। इस मामले में यूडी केस दर्ज की जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024