परवेज़ अख्तर/सिवान:
नगर थाना क्षेत्र के दरबार कैंपस में बुधवार की देर शाम कुछ बदमाशों ने मोबाइल का कवर लेने आए एक युवक को चाकू गोद कर घायल कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश युवक के पॉकेट में मौजूद एक हजार रुपये लेकर भी फरार हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को सदर अस्पताल इलाज को ले जाए गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घायल को पीठ व अन्य जगहों पर चाकू से वार किया गया है। घायल युवक नगर थाना क्षेत्र के सराय मोड़ निवासी सकलैन अनवर है।
सूचना पर पहुंची नगर थाना की गश्त दल मामले की जांच कर घायल युवक का बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। घायल युवक ने बताया कि गुरुवार की शाम अपने मोबाइल के लिए नया कवर खरीदने निकला था। जब वह दरबार कैंपस में पहुंचा तो पहले से मौजूद राजन, सम्मन सिंह उर्फ अमन, साबिर व राकेश कैंपस के अंदर एकत्रित होकर एक जगह पर खड़े थे। चारों ने मेरे साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद मेरे पॉकेट में रखा हुआ एक हजार रुपए भी निकाल लिया। जब मैंने इसका विरोध किया तो उक्त युवकों ने चाकू से वार कर मुझे घायल कर दिया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…