Categories: पटना

शहर में हंगामा पर उतरे छात्र : जहानाबाद में पुलिस ने चलायी गोली

पटना: आरआरबी एवं एनटीपीसी रिजल्ट में धांधली को लेकर छात्रों का आंदोलन जहानाबाद में उग्र रूप धारण कर लिया है । आक्रोशित भीड़ को भगाने के लिये पुलिस को बल प्रयोग भी करना पड़ा है । पुलिस ने लाठी डंडे चलाने के साथ साथ आंसू गैस के गोले और दो राउंड फायरिंग भी की। उग्र भीड़ ने पुलिस पर जमकर पथराव भी किया है।

दरअसल, में बिहार के कई हिस्सों पटना,नवादा बक्सर और आरा में पुरजोर प्रदर्शन करने के बाद अब जहानाबाद में भी इसका असर देखने को मिल रहा है। प्रदर्शनकारियों ने 26 जनवरी की अहले सुबह से ही रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर रेलवे ट्रैक पर कब्जा जमा लिया था और जमकर प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान रेल अधिकारी एडीआरएम, एसडीओ एसडीपीओ,आरपीएफ और जीआरपी के अधिकारी प्रदर्शनकारियों को समझाने बुझाने की हर संभव प्रयास में विफल हो गए। प्रदर्शनकारी मानने की बजाय लगातार प्रदर्शन और नारेबाजी कर रहे थे। परीक्षार्थियों के प्रदर्शन के कारण जहानाबाद में पीजी रेल खंड पर तकरीबन 8 घण्टे तक ट्रेनों का परिचालन ठप रहा। जिसके कारण यात्रियों को भी काफी परेशानी बढ़ गई है।

आखिरकार एसडीपीओ और एसडीओ के अगुवाई में पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। पुलिस के द्वारा खदेड़े जाने के दौरान उग्र छात्रों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। नतीज़तन पुलिस ने आँसू गैस के गोले और फायरिंग कर स्थिति पर काबू पाया। इस दरम्यान गनीमत यह रही की कोई अनहोनी या जानमाल का नुकसान नहीं हुआ।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026