Categories: पटना

कार चला रहे युवक ने 6 बच्चों को रौंदा, एक की मौके पर ही मौत, मामले को रफा-दफा करने की कोशिश

पटना: बिहार के खगड़िया में एक युवक ने मैदान में खेल रहे 6 बच्चों को कार से रौंद दिया. इस घटना में कार के पहिये के नीचे आकर एक बच्ची की मौके पर ही मौत हो गयी. 6 महीने की एक नवजात बच्ची समेत पांच बच्चे घायल हैं, जिन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वैसे इस मामले को रफा-दफा करने की भी कवायद हो रही है. पुलिस कह रही है कि कार सीखने के दौरान ये हादसा हुआ।

ये वाकया खगड़िया जिले के गोगरी थाना क्षेत्र के पितौंझिया गांव की है. घटना आज दोपहर बाद हुई है. लेकिन देर शाम तक कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गयी थी. गोगरी के थानेदार रंजीत कुमार ने बताया कि मृत बच्ची के शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. थानाध्यक्ष ने बताया कि ये हादसा कार सीखने के दौरान हुआ है. इसमें एक बच्ची की मौत हुई है और कुछ घायल है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

प्रत्यक्षदर्शी बता रहे हैं कि वायका पितौंझिया गांव के मैदान में हुआ है. गांव के बच्चे मैदान में खेल रहे थे. उसी दौरान गांव के ही नागो चौरसिया का बेटा अमितेश कुमार उर्फ पंकज वहां कार चलाने आ गया. उसके साथ गांव का ही मिथिलेश कुमार यादव भी था. मैदान में कार चलाने के बाद जब गाड़ी को बाहर निकालने लगा तो सामने से एक दूसरी कार आ गयी. इसके बाद कार पीछे भागने लगी. मैदान में खेल रहे बच्चे उसकी चपेट में आ गये।

स्थानीय लोग बता रहे हैं कि कार की चपेट में आने से गांव के ही संतुलन यादव की 12 वर्षीय बेटी राधा कुमारी की वहीं मौत हो गयी. कार की चपेट में आने से रुक्मिणी कुमारी, अंजली, रामप्रवेश कुमार, कन्हैया, गौरी कुमारी के साथ साथ एक छह महीने की नवजात बच्ची आरोही कुमारी भी घायल हो गई. इस घटना के बाद पूरे गांव में कोहराम मचा हैय़।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026