परवेज अख्तर/सीवान:- जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र के भिखाबांध में मंगलवार की शाम तकरीबन 5:00 बजे तीन बच्चों के गायब होने का मामला प्रकाश में आया है. बताते चलें कि सभी बच्चे भिखाबांध गांव के रहने वाले हैं. बच्चों के घर से गायब हुए 24 घंटे गुजर जाने से उनके परिजन काफी चिंतित है. बताते चलें कि प्रत्येक साल भीखाबांध के दरगाह फील्ड में सोहब्बत मेले का आयोजन किया जाता है यह मेला अगले दो दिनों तक रहता है.
हालांकि इस बार कोरोना महामारी को लेकर प्रशासन ने मेले के आयोजन पर रोक लगा दिया. परिजनों ने बताया कि सभी बच्चों ने मेला देखने के लिए दरगाह फील्ड में गए थे. इसके बाद वह घर नहीं पहुंचे. बच्चों में योगेंद्र यादव के 10 वर्षीय पुत्र उमेश कुमार, हैदर मियां के 10 वर्षीय पुत्र मिट्ठू कुमार तथा गणेश मांझी के 9 वर्षीय पुत्र गोलू कुमार शामिल है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…