सिवान में 11वीं में नामांकित छात्र-छात्राएं 30 तक कर सकेंगे इंटर के लिए पंजीकरण

परवेज अख्तर/ सिवान: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा 11वीं कक्षा में नामांकित छात्र-छात्राओं के इंटर परीक्षा सत्र 2022-24 में सम्मिलित होने के लिए आनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया बुधवार से शुरू हो तो है। जिला शिक्षा विभाग कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार आनलाइन रजिस्ट्रेशन व शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर निर्धारित की गई है। छात्र-छात्राएं सत्र 2023-2024 की बिहार बोर्ड इंटर बोर्ड परीक्षा के लिए सीनियर सेकेंडरी डाट बिहार बोर्ड आनलाइन डाट काम पर जाकर आनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे।

जिन बच्चों का इंटरमीडिएट में पंजीयन नहीं होगा, उन्हें मुख्य परीक्षा में भी शामिल नहीं होने दिया जाएगा। वहीं आनलाइन सूचीकरण आवेदन संबंधित शिक्षण संस्थान के प्रधान के माध्यम से भरा जाएगा। साथ ही निर्धारित शुल्क भी जमा किया जाएगा। सभी संकायों के लिए बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के पोर्टल पर दो अलग-अलग प्रकार के सूचीकरण आवेदन प्रपत्र अपलोड किए गए हैं। बोर्ड ने यह स्पष्ट किया है कि शिक्षा की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए शिक्षण संस्थानों में निर्धारित सीट के अनुरुप विधिवत नामांकित नियमित तथा स्वतंत्र कोटि के संगत एवं वैध तथा सही अभ्यर्थी का ही सूचीकरण इंटर वार्षिक परीक्षा के लिए होगा। इसमें किसी प्रकार की कोई भी त्रुटि या चूक ना हो। बाद में किसी प्रकार का कोई भी संशोधन नहीं किया जाएगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026